Handloom is our cultural heritage: हथकरघा हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर, गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान: सीडीओ
रुद्रपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बुनकरों और कारीग
रुद्रपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बुनकरों और कारीगरों को पारंपरिक बुनकरी को आधुनिक बाजार की मांग के अनुसार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हथकरघा हमारी संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 70 से 80 बुनकर और कारीगर शामिल हुए, जिनमें सविता देवी और फेमिदा जैसे कई नाम शामिल हैं।



















