Akanksha Chamola seeks to remove Khanna surname: तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने नाम से हटाया गौरव का सरनेम खन्ना

टीवी एक्ट्रेस और लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चमोला इस समय अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने लॉकअप 2 के प्रीमियर पर यह घोषणा की थी कि वह अपने पति ग
टीवी एक्ट्रेस और लॉकअप 2 फेम आकांक्षा चमोला इस समय अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने लॉकअप 2 के प्रीमियर पर यह घोषणा की थी कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें और गौरव को ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में आकांक्षा ने पुष्टि की है कि उनका तलाक सच है और केवल औपचारिकताएं पूरी होनी बाकी हैं।
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर अपने यूजरनेम को बदलने की मांग की है, जिसमें गौरव का सरनेम खन्ना शामिल है। उन्होंने इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेटा और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए लिखा है कि वह अपने नाम से खन्ना हटाना चाहती हैं। उनका कहना है कि वेरिफिकेशन से जुड़ी कुछ पाबंदियों के कारण वह यूजरनेम बदलने में असमर्थ हैं।
आकांक्षा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "@meta @metaindia @instagram मुझे अपना यूजरनेम बदलना है, लेकिन वेरिफिकेशन से जुड़ी कुछ पाबंदियों की वजह से कई बार कोशिश करने के बावजूद मैं इसे बदल नहीं पा रही हूं। अगर आपकी टीम इस मामले को देखे और इसे बदलने में मेरी मदद करे, तो बहुत अच्छा होगा।"
27 जून को लॉकअप के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, लेकिन इस मामले को निजी रखा था। यह निर्णय उन्होंने मिलकर लिया था। हालांकि, इस खुलासे के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था, और कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी कहा।



















