Top 5 Dangerous Fights of Brock Lesnar in WWE History: WWE के महान रेसलर ब्रॉक लैसनर की 5 सबसे खतरनाक फाइट्स

wwe के प्रशंसकों के लिए ब्रॉक लैसनर का नाम एक आइकन के रूप में जाना जाता है। पिछले हफ्ते, ब्रॉक ने समरस्लैम 2026 के बाद wwe को अलविदा कह दिया। मंडे नाइट रॉ के एक
WWE के प्रशंसकों के लिए ब्रॉक लैसनर का नाम एक आइकन के रूप में जाना जाता है। पिछले हफ्ते, ब्रॉक ने समरस्लैम 2026 के बाद WWE को अलविदा कह दिया। मंडे नाइट रॉ के एक विशेष एपिसोड में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके नाम को एल्यूमिनी लिस्ट में शामिल किया गया। हालांकि उनके करियर का अंत हार के साथ हुआ, लेकिन पिछले 26 वर्षों में उन्होंने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। लैसनर के करियर में कई ऐसे यादगार मुकाबले रहे हैं, जिनमें रिंग खून से लाल हो गया या एक बार तो पूरा रिंग ही टूट गया।
ब्रॉक लैसनर की सबसे खतरनाक फाइट्स में से एक उनका मुकाबला बिग शो के साथ है। 2003 में, ब्रॉक और बिग शो के बीच एक भयंकर राइवलरी देखने को मिली। जून 2003 में, इन दोनों का सामना एक स्मैकडाउन शो में हुआ, जहाँ WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला चल रहा था। इस मैच में, लैसनर ने रस्सी के ऊपर खड़े होकर 500 पाउंड के बिग शो को सुपरप्लेक्स दिया। जैसे ही दोनों रिंग के बीच में आए, रिंग चारों तरफ से टूट गया। यह WWE के इतिहास में पहली बार हुआ था, इसलिए यह मुकाबला ब्रॉक लैसनर के सबसे यादगार फाइट्स में से एक बना।



















