CINTAA में सामूहिक इस्तीफा: 8 सदस्यों ने पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर आरोप लगाते हुए छोड़ा पद

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (cintaa) में हाल ही में एक बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ है, जिसमें संस्था की कार्यकारी समिति के 8 चुने हुए सदस्यों ने अपने पद से तत्
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में हाल ही में एक बड़ा विवाद उत्पन्न हुआ है, जिसमें संस्था की कार्यकारी समिति के 8 चुने हुए सदस्यों ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इन सदस्यों ने मौजूदा व्यवस्था पर भरोसा न रहने और नए चुनाव कराने की मांग की है। इस्तीफा देने वाले सदस्यों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेतल परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं। इन सभी ने एक संयुक्त पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय से संस्था में सामूहिक फैसले लेने की प्रक्रिया कमजोर हुई है, जिससे सभी सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज किया जा रहा है।
इन सदस्यों का आरोप है कि सिने और टीवी कलाकार संघ का कामकाज धीरे-धीरे अध्यक्ष पूनम ढिल्लों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूनम ढिल्लों ने कई बार कार्यकारी समिति से बिना चर्चा किए फैसले लिए हैं और सरकारी अधिकारियों तथा इंडस्ट्री से जुड़े संगठनों को आधिकारिक ईमेल और संदेश भेजे हैं, जो समिति की मंजूरी के बिना हुए। इस तरह के कार्यों से सामूहिक जिम्मेदारी का सिद्धांत प्रभावित हुआ है।
















