Inside Nupur Senon and Stebin Ben's Mumbai Dream Home: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के मुंबई ड्रीम होम की अंदर की झलक

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने इस साल जनवरी में शादी की। इसके बाद, यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा में अपने सी-फेसिंग ड्रीम हाउ
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने इस साल जनवरी में शादी की। इसके बाद, यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा में अपने सी-फेसिंग ड्रीम हाउस में शिफ्ट हो गया। उनके पड़ोसी में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और सिंगर गुरु रंधावा शामिल हैं।
स्टेबिन बेन ने कर्ली टेल्स से बातचीत में बताया कि उनके घर को नूपुर ने खुद रीमॉडल किया है, जिसमें 70% योगदान उनका और 30% उनका है। स्टेबिन ने बताया कि जब वह दो साल पहले घर देखने आए थे, तो उन्हें यहां का व्यू बहुत पसंद आया था। नूपुर ने भी इसे देखकर कहा कि व्यू मुंबई जैसा नहीं, कभी-कभी दुबई जैसा लगता है।
उनके घर का लिविंग एरिया बहुत बड़ा है, जिसमें दो बड़ी शेल्फ हैं, जिनमें कई अवॉर्ड्स रखे हुए हैं। एक खूबसूरत व्हाइट पियानो भी है, जहां नूपुर और स्टेबिन अक्सर साथ में पियानो बजाते हैं। लिविंग रूम से हॉल के दूसरे हिस्से में एक बड़ी डाइनिंग टेबल है, जिसके चारों ओर हरे रंग की कुर्सियां और क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट सोफा है।
नूपुर और स्टेबिन की बालकनी से खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। कांच के बड़े दरवाजे सीधे डेक एरिया में खुलते हैं, जहां कई पौधे और हरी बेलें लगी हैं। यहां एक आरामदायक जगह भी है, जिसे ब्लैक एंड व्हाइट थीम में सजाया गया है। उनके घर में एक छोटा प्राइवेट पूल भी है, जहां वे अक्सर बालकनी में बैठकर समय बिताते हैं।


















