Ajay Devgn to Host Crime Patrol: अजय देवगन की एंट्री, 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, अभिनेता ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी क
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन जल्द ही लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, अभिनेता ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। लंबे समय तक इस शो को होस्ट करने वाले अनूप सोनी के बाद अब अजय देवगन की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अजय देवगन ने फिलहाल 15 एपिसोड की शूटिंग की है। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह आगे भी शो का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों के रिएक्शन और शो की रेटिंग पर निर्भर करेगा।
अजय देवगन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने एक ऐसी बात का जिक्र किया, जिसने उन्हें अंदर तक हैरान कर दिया। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि उनका इशारा 'क्राइम पेट्रोल' से जुड़ा है, लेकिन उनकी होस्टिंग की खबर सामने आने के बाद इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है।
मेकर्स शो के नए सीजन के जरिए 'क्राइम पेट्रोल' को एक नया अंदाज देने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही, पुराने दर्शकों को जोड़कर रखने की भी कोशिश की जा रही है। अनूप सोनी का नाम इस शो के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है, और उन्होंने कई सालों तक इसे होस्ट किया।



















