








नयनतारा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और अब उनके फैंस के लिए एक खास डबल ट्रीट आने वाली है। नयनतारा की
नयनतारा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और अब उनके फैंस के लिए एक खास डबल ट्रीट आने वाली है। नयनतारा की दो फिल्में महज दो दिन के अंतर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। पहली फिल्म टॉक्सिक है, जिसमें वह यश की बहन के किरदार में नजर आएंगी, जबकि दूसरी फिल्म हाय है, जिसमें वह कविन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
नयनतारा की ये बैक-टू-बैक थिएट्रिकल रिलीज काफी खास होने वाली है। जहां पहले नयनतारा की टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं दूसरी फिल्म हाय 28 अगस्त को रिलीज होगी। इन दोनों फिल्मों में नयनतारा के दो अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। टॉक्सिक एक बड़े स्केल की एक्शन सागा है, जिसमें यश और नयनतारा के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी हैं।
टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह है, क्योंकि यश और नयनतारा पहली बार इस तरह के प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। इसके ठीक दो दिन बाद यानी 28 अगस्त को नयनतारा की दूसरी फिल्म हाय रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर कविन लीड रोल में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 28 अगस्त कर दी गई।
दिलचस्प बात यह है कि नयनतारा अपनी फिल्मों के प्रमोशन में पहले से ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं। उन्होंने टॉक्सिक के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और हाय की प्रमोशनल एक्टिविटीज में भी शामिल हो रही हैं। आमतौर पर नयनतारा को फिल्मों के प्रमोशन में ज्यादा नहीं देखा जाता, लेकिन उनका यह नया अंदाज फैंस के लिए एक अच्छा बदलाव है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 26 अगस्त को रिलीज होने वाली टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर कैसी शुरुआत करती है और उसके सिर्फ दो दिन बाद आने वाली हाय दर्शकों के बीच कितना असर छोड़ पाती है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में नयनतारा का डबल धमाका देखने को मिलने वाला है।

VB-G RAM G Yojana: गांवों में रोजगार 50% कम, मोदी सरकार की योजना का हाल चिंताजनक

High Court hears PIL against loudspeaker removal in mosques: पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका

Yuzvendra Chahal wreaks havoc in England: भारतीय टीम से 3 साल से बाहर स्पिनर ने 7 मैच में 15 विकेट लिए

India's Record in Galle: श्रीलंका से आखिरी बार यहीं टेस्ट गंवाया, केएल राहुल थे हिस्सा

Rishabh Pant No. 1 Indian, Only Two Players in Top 20: ऋषभ पंत नंबर 1 भारतीय, शीर्ष 20 में सिर्फ दो भारत के खिलाड़ी


CINTAA में सामूहिक इस्तीफा: 8 सदस्यों ने पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर आरोप लगाते हुए छोड़ा पद
Sawan Amavasya on August 12: 11 या 12 अगस्त कब है सावन अमावस्या, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Inside Nupur Senon and Stebin Ben's Mumbai Dream Home: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के मुंबई ड्रीम होम की अंदर की झलक
Ranbir Kapoor's fee for Ramayana: रामायण के लिए रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़!
Lost Pet Parrot Gopi in Shahdol: गुम हो गया गोपी शहडोल में तोते की वापसी के लिए हो रहा हवन, 21000 के इनाम की भी घोषणा
German tourist speaks fluent Hindi: जर्मन पर्यटक ने बोली ऐसी फराटेदार हिंदी, लोग बोले- ये तो पक्का भारतीय है!
Pawan Singh's Heartwarming Gesture: फैन को स्टेज से फेंकने के बाद वापस बुलाया
Boxer shares hilarious story with PM Modi: भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बरवाल ने सुनाया मजेदार किस्सा
Accident involving A.R. Rahman's son Amin: एआर रहमान के बेटे अमीन का चेन्नई में हुआ एक्सीडेंट
Korean Kanakaraju: साउथ फिल्म कोरियन कनकराजू का तीसरे दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन