Kangana Ranaut's Elegant Look in Saree: संसद में 35 लाख का बैग और 21 लाख की घड़ी पहनकर आईं

भारतीय संसद का मानसून सत्र इस समय पूरे जोर-शोर से चल रहा है। संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर बहस हो रही है। इस सत्र में केवल मुद्दे ही नहीं, बल्कि
भारतीय संसद का मानसून सत्र इस समय पूरे जोर-शोर से चल रहा है। संसद में पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर बहस हो रही है। इस सत्र में केवल मुद्दे ही नहीं, बल्कि नेताओं और नेत्रियों के लुक भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने एक लुक को लेकर खास चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इस लुक पर लगभग 56 लाख रुपये खर्च किए हैं।
कंगना रनौत अक्सर खूबसूरत हथकरघा साड़ियों में नजर आती हैं और उनके आकर्षक एक्सेसरीज की भी खूब चर्चा होती है। उनके पास साड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है। इस बार उन्होंने मणिपुर के ब्रांड NUPI की बेबी ब्लू रंग की एरी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट ब्लाउज और आइवरी रंग के साबर स्लिप-ऑन जूते पहने थे। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं।
हालांकि, कंगना के कपड़ों से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी एक्सेसरीज पर गया है। उन्होंने जो हर्मीस बिर्किन बैग लिया है, उसकी मार्केट में कीमत करीब 35 लाख रुपये है। यह बैग टेगो लेदर से बना है, जो बछड़े की खाल से तैयार किया गया है। इसकी सतह मुलायम और हल्की उभरी हुई होती है, जो इसे खरोंच और पानी से बचाती है। टोगो लेदर का यह बैग मॉडर्न और सादगी भरा लुक देता है।
कंगना की कलाई पर एक खास घड़ी भी नजर आई, जो चॉकलेट ब्राउन डायल वाली रोलेक्स लेडी-डेटजस्ट थी। इसे घड़ी बनाने के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। यह पहली सेल्फ-वाइंडिंग और वाटरप्रूफ क्रोनोमीटर कलाई घड़ी थी, जिसमें डायल पर 3 बजे की दिशा में तारीख दिखाने की सुविधा थी। रोलेक्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह घड़ी पहली बार 1945 में लॉन्च की गई थी। वर्तमान में इस घड़ी की कीमत लगभग 21 लाख रुपये है।



















