Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को मंगल का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा लाभ

12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण के दिन मंगल का राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मंगल का यह गोचर 2 सितं
12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण के दिन मंगल का राहु के स्वामित्व वाले आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मंगल का यह गोचर 2 सितंबर 2026 तक जारी रहेगा। इस खगोलीय घटना का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं, आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जिनका प्रभाव परिवर्तन और तीव्रता से जुड़ा होता है। इस दौरान मंगल की ऊर्जा के साथ आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर लेकर आ सकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक रह सकता है। इस दौरान काम को लेकर उत्साह बढ़ेगा और अटके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए भी मंगल का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि नौकरी करने वालों को प्रमोशन या आय बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।



















