Analog Cheese Ban in Maharashtra: महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर लगा बैन

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत राज्य के सभी होटल, कैटरर्स और क्लाउड किचन को एन
महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत राज्य के सभी होटल, कैटरर्स और क्लाउड किचन को एनालॉग पनीर का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है। आरोप है कि कई बड़े ब्रांड और छोटे रेस्टोरेंट ग्राहकों को बिना जानकारी दिए असली पनीर के स्थान पर एनालॉग पनीर का उपयोग कर रहे थे। चूंकि एनालॉग पनीर असली पनीर की तुलना में सस्ता होता है, इसलिए इसका उपयोग बढ़ता जा रहा था। इस बैन के पीछे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी प्रमुख कारण हैं।
एनालॉग पनीर एक कृत्रिम डेयरी उत्पाद है, जिसे मुख्यतः वनस्पति तेल और अन्य टेक्स्चर के साथ बनाया जाता है। यह दिखने में असली पनीर के समान होता है, लेकिन यह वास्तव में डेयरी उत्पाद नहीं है। इसे बनाने में आर्टिफिशियल चीज़ें, केमिकल एडिटिव्स, स्टार्च, आटा, मिल्क सॉलिड या स्किम्ड मिल्क पाउडर, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर का उपयोग किया जाता है। असली पनीर को दूध को नींबू के रस या सिरका जैसी खट्टी चीज़ों से फाड़कर बनाया जाता है, जबकि एनालॉग पनीर को अधिक प्रोसेस किया जाता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा असली पनीर की तुलना में कम होती है, लेकिन इसमें अनहेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।



















