Chamba News: मिंजर मेले में पकौड़े, चिकन और मिठाई के भरे सैंपल

चंबा। मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग की मादक नियंत्रक टीम ने खाद्य सुरक्षा के तहत नौ सैंपल भरे हैं। ये सैंपल कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के
चंबा। मिंजर मेले में स्वास्थ्य विभाग की मादक नियंत्रक टीम ने खाद्य सुरक्षा के तहत नौ सैंपल भरे हैं। ये सैंपल कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। वीरवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने चौगान नंबर एक और दो का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पकौड़ा, सिड्डू, जलेबी, बर्फी, चिकन काली मिर्च, चिकन बिरयानी और मोमो के सैंपल लिए गए। विक्रेताओं और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे खाना बनाते या परोसते समय दस्ताने, टोपी और मास्क पहनें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उनके चालान काटे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी खाद्य वस्तुओं को जालीदार कपड़े से ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि मिंजर मेले में सैकड़ों लोग घूमने आते हैं और वहां लगे स्टॉलों से खाना खरीदते हैं। इस कारण से लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी दिनों में इस प्रकार की निरीक्षण प्रक्रिया जारी रहेगी, जिससे खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।



















