Dabur India Notice: '100%' प्योर जैसे दावों को लेकर FSSAI का नोटिस

हाल ही में डाबर इंडिया को उसके कुछ फूड प्रोडक्ट्स, जैसे शहद, घी और तेल, पर '100%' जैसे दावों के लिए fssai (food safety and standards authority of india) द्वारा
हाल ही में डाबर इंडिया को उसके कुछ फूड प्रोडक्ट्स, जैसे शहद, घी और तेल, पर '100%' जैसे दावों के लिए FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) द्वारा नोटिस भेजा गया है। यह मामला तब चर्चा में आया जब उपभोक्ताओं ने देखा कि कई खाद्य उत्पादों पर बड़े अक्षरों में '100% प्योर' और '100% नेचुरल' लिखा होता है। ऐसे दावे उपभोक्ताओं में विश्वास पैदा करते हैं, लेकिन क्या ये दावे वास्तव में सच हैं? FSSAI के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, किसी भी खाद्य उत्पाद पर उनकी मुहर लगने का मतलब यह नहीं है कि उस पर किए गए सभी दावे वैज्ञानिक रूप से सही हैं। उन्होंने बताया कि FSSAI केवल यह सुनिश्चित करता है कि उत्पाद की बिक्री से पहले उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि उत्पाद पर लिखा हर दावा सही हो।
FSSAI के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब कोई कंपनी अपने उत्पाद को बाजार में बेचने की अनुमति मांगती है, तो FSSAI यह देखता है कि उत्पाद के निर्माण की प्रक्रिया क्या है, कच्चे माल की गुणवत्ता कैसी है, और क्या उत्पाद की माइक्रोबायोलॉजिकल जांच की गई है। अगर कोई उत्पाद इन सभी मानकों पर खरा उतरता है, तभी उसे बाजार में बेचने की अनुमति मिलती है। हालांकि, FSSAI यह नहीं देखता कि कंपनी अपने उत्पाद के विज्ञापन में क्या लिखती है। इसलिए, आम उपभोक्ताओं को यह समझना चाहिए कि '100% प्योर' जैसे दावे केवल आकर्षण के लिए होते हैं और इनका वैज्ञानिक आधार नहीं होता।



















