Is Taking Aspirin Daily Safe to Prevent Heart Attack?: हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या रोज़ Aspirin लेना सुरक्षित है?

सीके बिड़ला अस्पताल, पंजाबी बाग, नई दिल्ली में कार्डियक साइंसेज के निदेशक और वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल कुमार जैन ने बताया कि जिन लोगों को पहले
सीके बिड़ला अस्पताल, पंजाबी बाग, नई दिल्ली में कार्डियक साइंसेज के निदेशक और वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल कुमार जैन ने बताया कि जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक या स्ट्रोक हो चुका है, या जिनकी धमनियों में बीमारी की पुष्टि हुई है, उनके लिए एस्पिरिन एक प्रभावी दवा है। यह दवा खून के थक्के बनने के जोखिम को कम करके हार्ट अटैक या स्ट्रोक के दोबारा होने से बचाने में मदद करती है। हालांकि, इसके सेवन से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि मरीज को एस्पिरिन से एलर्जी न हो।
डॉ. अंशुल ने यह भी स्पष्ट किया कि एस्पिरिन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं है। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे रोजाना लेना सही नहीं है। डॉक्टर मरीज के हार्ट अटैक के 10 साल के संभावित जोखिम का आकलन करने के बाद ही यह तय करते हैं कि एस्पिरिन की आवश्यकता है या नहीं। JAMA Network में प्रकाशित US Preventive Services Task Force (USPSTF) की Recommendation Statement के अनुसार, जिन लोगों को पहले कभी हार्ट अटैक या स्ट्रोक नहीं हुआ है, उनके लिए रोजाना लो-डोज एस्पिरिन शुरू करने का निर्णय उम्र, 10 साल में हृदय रोग के जोखिम और ब्लीडिंग के खतरे को ध्यान में रखकर व्यक्तिगत आधार पर किया जाना चाहिए।



















