Skin Donation can save many lives: बीजेपी सांसद ने स्किन बैंकिंग व्यवस्था मजबूत करने की मांग की

राज्यसभा में गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद श्रीधर तावड़े ने स्किन डोनेशन और स्किन बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा
राज्यसभा में गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विनोद श्रीधर तावड़े ने स्किन डोनेशन और स्किन बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर रूप से आग में झुलसे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी।
तावड़े ने कहा कि उनकी मां के निधन के बाद उन्हें स्किन डोनेशन के महत्व का एहसास हुआ। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि स्किन डोनेशन और स्किन बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि बर्न मरीजों के इलाज में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि दान की गई स्किन गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए अस्थायी सुरक्षा कवच का काम करती है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम होता है।
उन्होंने मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत स्किन डोनेशन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी। तावड़े ने अंग और ऊतक दान को बढ़ावा देने के लिए NOTTO के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने और स्किन बैंकों का नेटवर्क विस्तारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस बीच, मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसद लगातार संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामलों पर जवाबदेही से बच रही है। इस पर बात करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग की।



















