Diabetes & Gut Health: कब्ज और ब्लड शुगर का कनेक्शन - एक्सपर्ट्स की राय

डायबिटीज से पीड़ित लोगों में कब्ज एक सामान्य समस्या है, जो कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है। पानी की कमी, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लंबे समय
डायबिटीज से पीड़ित लोगों में कब्ज एक सामान्य समस्या है, जो कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है। पानी की कमी, असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से नसों को नुकसान हो सकता है। आमतौर पर लोग डायबिटीज में मीठे खान-पान और इंसुलिन पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका पाचन तंत्र भी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है?
बेंगलुरु स्थित साइट केयर हॉस्पिटल के GI & HPB Surgery विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आदित्य वी. निर्गुंडी के अनुसार, कब्ज और ब्लड शुगर कंट्रोल के बीच संबंध जरूर है, लेकिन कब्ज को सीधे तौर पर ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण नहीं माना जाता। डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक रहने वाली कब्ज और पेट की खराबी मेटाबॉलिज्म को सुस्त कर सकती है, जिससे शुगर स्पाइक का खतरा बढ़ जाता है।
हमारा पाचन तंत्र केवल भोजन पचाने का कार्य नहीं करता, बल्कि यह मल त्याग और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आंतों में मौजूद गट माइक्रोबायोम भोजन में मौजूद फाइबर को शॉर्ट-चेन फैटी एसिड (SCFAs) में बदलते हैं, जो आंतों की गति को बेहतर बनाने और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डॉ. नरगुंड बताते हैं कि भोजन के दौरान बनने वाले GLP-1 जैसे गट हार्मोन भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ पेट खाली होने की गति और आंतों की गतिविधियों को प्रभावित करते हैं।
कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि डाइट में फाइबर से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन, नियमित एक्सरसाइज, वॉक और योग करने से कब्ज का इलाज किया जा सकता है। भरपूर पानी और प्लांट बेस्ट फूड का सेवन कब्ज से राहत दिलाने के साथ-साथ ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करता है।


















