80th Independence Day Celebrations: उत्तराखंड में भव्य आयोजन होंगे

उत्तराखंड में इस वर्ष 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक व्यापक जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई
उत्तराखंड में इस वर्ष 80वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे एक व्यापक जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई गई है। राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी संबंधित विभागों और जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान शिविरों, वृक्षारोपण, साहसिक गतिविधियों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस उत्सव में शामिल करें। इसके अतिरिक्त, प्रमुख शहरों में सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और एनसीसी बैंड द्वारा विशेष संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस आयोजन को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्तदान शिविर, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साइकिल, बाइक और कार रैली जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके साथ ही जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त को सुबह 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। सचिवालय में सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, जबकि अन्य जनपदों में जिलाधिकारी सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
















