Dhar Road Accident: धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर; 6 की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर को बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में छह युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि
मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर को बदनावर-उज्जैन फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में छह युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा ग्राम पंचकवासा के पास करीब एक बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रॉला सामने से आ रही मारुति ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सभी छह युवक मौके पर ही जान गंवा बैठे। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे बदनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना गलत लेन में चलने के कारण हुई। वैन में सवार सभी युवक गुजरात के वडोदरा के निवासी थे और उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रॉले ने उनकी वैन को टक्कर मारी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण ट्रॉले का रॉन्ग साइड में आना और उसकी तेज रफ्तार है। दुर्घटना की जांच जारी है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है, खासकर जब वडोदरा में उनके परिवारों को इस खबर का पता चला। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है।















