Attack on Mamata Banerjee's Car: ममता बनर्जी की कार पर ईंट-पत्थर से हुआ हमला

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के हलीशहर में टीएमसी नेता बिरजू कोओट की पुलिस हिरासत में मौत ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस दौरान, ममता बनर्जी ने उनके परिवा
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के हलीशहर में टीएमसी नेता बिरजू कोओट की पुलिस हिरासत में मौत ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। इस दौरान, ममता बनर्जी ने उनके परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, उनकी गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। ममता बनर्जी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस के सामने ही उनकी कार पर बड़े पत्थर फेंके गए। हमले की तीव्रता इतनी थी कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो उनका सिर फट सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ और बीजेपी को सुरक्षा दी जा रही है।
















