Prashant Kishor becomes MLA: बिहार सरकार के मंत्री ने पूछा था कौन हैं प्रशांत किशोर, अब पड़ोसी बनेंगे

बांकीपुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटो
बांकीपुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के अंतर से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। अब प्रशांत किशोर का ठिकाना बदलने वाला है, क्योंकि उन्हें पटना में सरकारी आवास मिलेगा, जहां वह जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं।
प्रशांत किशोर जिस नई जगह पर शिफ्ट होंगे, वहां दीघा विधायक संजीव चौरसिया उनके पड़ोसी बनेंगे। इसके अलावा, उनके आवास के आसपास कुम्हार विधायक, पटना साहिब विधायक और फतुहा विधायक का भी आवास है। दिलचस्प बात यह है कि उनके नए आवास के बगल में बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव का भी आवास है। राम कृपाल यादव ने उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि उन्हें प्रशांत किशोर के बारे में जानकारी नहीं है।
प्रशांत किशोर का पुराना आवास पटना सिटी में था, लेकिन वह वहां निवास नहीं कर रहे थे। उन्होंने वहां से हटकर पटना से लगभग 4045 किलोमीटर दूर बिहटा में IIT पटना के पास स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम को अपना नया ठिकाना बनाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अगले विधानसभा चुनाव तक वहीं रहेंगे और पार्टी का संचालन करेंगे। हालांकि, विधायक बनने के बाद वह नए आवास में कब शिफ्ट होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।














