Two Years of RG Kar Case: पीड़िता की मां ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

आरजी कर मामले को रविवार को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां और भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक रत्ना देबनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्
आरजी कर मामले को रविवार को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां और भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक रत्ना देबनाथ ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ही स्वास्थ्य और पुलिस विभागों की प्रमुख थीं, उन्हीं ने यह सब करवाया था।
रत्ना देबनाथ ने कहा, "मैं अपनी बेटी का नाम लेने और उसकी तस्वीरें सार्वजनिक करने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति माँगूँगी क्योंकि उसकी कोई गलती नहीं थी।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी ने MBBS के बाद भी अपने नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगाया था और यह तभी करेगी जब उसके नाम के साथ कई डिग्रियाँ जुड़ जाएँगी। रत्ना ने न्याय मिलने की 100 फीसदी उम्मीद जताई, लेकिन यह भी कहा कि वह अपनी बेटी को कभी वापस नहीं पा सकेंगी।
भाजपा सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी टीएमसी की पूर्व सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "आज, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर पूरे बंगाल के सभी अस्पतालों, सरकारी और प्राइवेट हेल्थ सेंटरों, डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़े अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा।" यह अभया के साथ हुई उस दुखद घटना की दूसरी बरसी है, जिसका RG कर अस्पताल में रेप और मर्डर कर दिया गया था।
अग्निमित्रा ने कहा, "हम उस रात वहां मौजूद थे और हमने देखा कि कैसे सबूत मिटाए गए और कैसे सच को दबाने के लिए झूठ का सहारा लिया गया।" इस मामले पर TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा कि अभया की मौत दुखद थी, लेकिन कुछ लोग इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
















