PML-N's Shift in Stance Amid Protests in PoK: PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज की पार्टी, पहले आतंकी बताया अब देशभक्त कहा

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (pok) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (pml-n) का रुख बदलता दिख
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का रुख बदलता दिखाई दे रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले 99% लोग देशभक्त हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के नेता जल्द ही प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
JAAC में विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं, जिनमें छात्र, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। यह संगठन पिछले दो महीने से अधिक समय से PoK में प्रदर्शन कर रहा है। जून में, PoK की क्षेत्रीय सरकार ने JAAC को प्रतिबंधित कर दिया था। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तक, PML-N प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को सही ठहराती रही थी और आरोप लगाती रही थी कि प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सदस्य भी मौजूद हैं। अब पार्टी का यह नया रुख प्रदर्शनकारियों के दबाव के रूप में देखा जा रहा है।
PoK में चुनाव के तीसरे चरण से पहले, राणा सनाउल्लाह ने एक रैली में कहा कि JAAC से जुड़े 99% लोग हमारे देशभक्त भाई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि PML-N दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाती है, तो वह JAAC के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में विवाद को सुलझाना सरकार का प्राथमिक कार्य होगा।
PoK विधानसभा में 45 निर्वाचित सीटें हैं। अब तक चुनाव के दो चरण हो चुके हैं, जिसमें PML-N ने 25 सीटें जीत ली हैं। उनका सीधा मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से है, जो पाकिस्तान की केंद्र सरकार में PML-N की गठबंधन सहयोगी है। तीसरे चरण में सोमवार को 4 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 7 सीटों पर चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं।















