Viral: नोएडा के 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा

नोएडा की एक रिहायशी सोसाइटी में एक फ्लैट की छत से अचानक मलबा गिरने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है
नोएडा की एक रिहायशी सोसाइटी में एक फ्लैट की छत से अचानक मलबा गिरने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस समय छत का हिस्सा गिरा, उस वक्त महिला अक्षिता बंसल का बेटा ठीक उसी स्थान पर खड़ा था। गनीमत यह रही कि बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई। वीडियो में कमरे की स्थिति भी साफ नजर आ रही है, जहां छत से गिरा प्लास्टर और मलबा बिस्तर तथा फर्श पर फैला हुआ है।
अक्षिता ने बताया कि छत गिरने से पहले वहां कोई बड़ा क्रैक या चेतावनी नहीं थी, जिससे उन्हें इस घटना का अंदाजा हो सके। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को डरा दिया। अक्षिता ने आरोप लगाया कि यह घटना खराब निर्माण गुणवत्ता के कारण हुई है। उन्होंने वीडियो में छत से गिरे प्लास्टर का एक हिस्सा उठाकर दिखाया और बताया कि मलबा कितना कमजोर है।
अक्षिता ने कहा कि जिस घर के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी की कमाई खर्च करते हैं, वहां इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर किसी रिहायशी सोसाइटी में बिना चेतावनी के छत का हिस्सा गिर जाए और कोई बच्चा या परिवार का सदस्य इसकी चपेट में आ जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बिल्डिंग की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए हैं।















