Youth Power is India’s Strength: राहुल गांधी का प्रयागराज में छात्रों को संबोधन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात कर रहा हूं। राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। मौजूदा सिस्टम को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से टाटा-टाटा, बाय-बाय करना है।
गांधी ने बताया कि हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में देश युवाओं की ताकत और डाटा के कारण आगे बढ़ सकता है। युवाओं के डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता।
राहुल गांधी ने छात्रों को बताया कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। पढ़ाई में परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है, लेकिन सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने युवाओं की मेहनत और खर्च के बावजूद रोजगार के दरवाजे बंद होने की समस्या को उठाया।
गांधी ने कहा कि देश के युवाओं ने अंधेरे में रोशनी जलाने का काम किया है और डर का सामना कर देश को बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मौजूदा सिस्टम को बदलना है, और इसे नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से खत्म करना है।















