Ola Electric Q1 Results: जून तिमाही में बिक्री दोगुनी, घाटा घटकर 336 करोड़ रुपये हुआ

ओला इलेक्ट्रिक, जो कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है, ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। कंपनी के प्रदर्श
ओला इलेक्ट्रिक, जो कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली प्रमुख कंपनी है, ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। कंपनी के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जून तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस 336 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 428 करोड़ रुपये था।
सालाना आधार पर रेवेन्यू में 45 फीसदी की कमी आई है, जो 455 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 828 करोड़ रुपये था। हालांकि, QoQ आधार पर कंपनी ने शानदार वापसी की है। मार्च तिमाही में ओला का रेवेन्यू केवल 265 करोड़ रुपये था, जो जून तिमाही में 72 फीसदी बढ़कर 455 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इस तिमाही के दौरान ग्राहकों की मांग और बिक्री में तेजी आई है। ओला ने 39,192 व्हीकल्स की डिलीवरी की, जो मार्च तिमाही के मुकाबले लगभग दोगुनी है। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में 97 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पूरे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की ग्रोथ केवल 17 फीसदी रही। इस प्रदर्शन के चलते ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी मार्च तिमाही के 5.1 फीसदी से बढ़कर जून तिमाही में 8.4 फीसदी पर पहुंच गई है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल लागू किए गए आंतरिक बदलावों का सकारात्मक असर अब नतीजों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सेल्स, रजिस्ट्रेशन, सर्विस और बैटरी आरएंडडी में AI आधारित प्रक्रियाओं को अपनाने से लागत कम करने में मदद मिली है। इसके चलते कंपनी का ऑपरेटिंग एक्सपेंस 428 करोड़ रुपये से घटकर 333 करोड़ रुपये पर आ गया है।



















