CJP announces national team of 13 members: कॉकरोच जनता पार्टी ने 13 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यसमिति का ऐलान किया

देश की राजनीति में नए प्रयोगों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (cjp) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 13 सदस्यीय राष्ट्रीय नेतृ
देश की राजनीति में नए प्रयोगों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 13 सदस्यीय राष्ट्रीय नेतृत्व टीम की घोषणा करते हुए आने वाले छह महीनों में पूरे देश में संगठन विस्तार की योजना भी शेयर की है। CJP ने यह स्पष्ट किया है कि फिलहाल वह एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जन आंदोलन और प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना जारी रखेगी।
पार्टी की ओर से जारी संगठनात्मक दस्तावेज के अनुसार, अभिजीत दीपके को संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आशुतोष रांका और सौरव दास को सह-संयोजक बनाया गया है। राष्ट्रीय टीम में विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। अजींक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी, दीपक बलियान को संगठन सह-प्रभारी, आफरीन नवाज को राष्ट्रीय महासचिव, विजय रेड्डी मल्लांगी को मीडिया प्रमुख, रत्ना सिंह को लीगल अफेयर्स प्रमुख, वैष्णवी गौर को रिसर्च एवं पॉलिसी प्रमुख, रोहन देशपांडे को टेक्नोलॉजी प्रमुख और योगेश इंगले को फाइनेंस प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
















