Devotion at Bageshwar: सावन के दूसरे सोमवार पर बागनाथ धाम में उमड़ी आस्था

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार को बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर से आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया। सुबह से ही भक्तों की लं
जागरण संवाददाता, बागेश्वर। सावन के दूसरे सोमवार को बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक बार फिर से आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कराने वाले पंडित-पुरोहित भी श्रद्धालुओं की सेवा में व्यस्त रहे। भक्तों की भारी भीड़ के बीच मंदिर प्रबंधन समिति के नंदन सिंह रावल ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बागनाथ मंदिर के अलावा कपकोट के शिवालयों, गरुड़ स्थित बैजनाथ धाम, कांडा, दुगनाकुरी और काफलीगैर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दिनभर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने-अपने घरों से जल लेकर आए थे। पिछले सोमवार कपकोट में एक मासूम के नदी में बहने की घटना के मद्देनजर इस बार पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नदी के तेज बहाव से दूर रहें और विशेष रूप से बच्चों को नदी किनारे न ले जाने की सलाह दी।

















