Kitchen Tips: कड़ाही में खाना चिपकने से बचाने का आसान तरीका

रसोई में खाना बनाते समय कई बार ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आती हैं, जो पूरे काम को बिगाड़ देती हैं। खासकर जब हम किसी चीज को फ्राई करते हैं और वह कड़ाही में च
रसोई में खाना बनाते समय कई बार ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आती हैं, जो पूरे काम को बिगाड़ देती हैं। खासकर जब हम किसी चीज को फ्राई करते हैं और वह कड़ाही में चिपकने लगती है। इसे छुड़ाना और तेल में उसके बिखरे कणों को निकालना एक सिरदर्द बन जाता है। जैसे कि दही भल्ले, मालपुए, पनीर या आलू फ्राई करते समय कड़ाही में चिपक जाते हैं और जलने भी लगते हैं। ऐसे में न सिर्फ खाना खराब होता है, बल्कि उसे निकालने में भी काफी परेशानी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक आसान सी किचन ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप फ्राई करते समय खाने को कड़ाही में चिपकने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस रसोई में रखा गेहूं का आटा ही आपके काम आएगा।
गर्म तेल में थोड़ा सा आटा डालने वाली इस ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म कर लें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा छिड़क दें। आटा तेल में नीचे बैठ जाएगा। इसके बाद आप इसमें पनीर, आलू, मालपुआ या दही भल्ले जैसी चीजें फ्राई कर सकते हैं। बताया जाता है कि इस ट्रिक की मदद से खाना कड़ाही में कम चिपकता है और फ्राई करना आसान हो जाता है। यह ट्रिक नॉन स्टिक कड़ाही में ही नहीं, बल्कि लोहे या स्टील की कड़ाही में भी आजमाई जा सकती है। कई बार कड़ाही का मटेरियल या उसकी सतह ऐसी होती है कि खाना आसानी से चिपक जाता है। ऐसे में आटे की यह छोटी सी ट्रिक फ्राई करते समय होने वाली परेशानी को कम कर सकती है।



















