Diwali preparations in Greater Noida: बुर्ज खलीफा की तर्ज पर चमकेगा शहर

ग्रेटर नोएडा में इस बार दीपावली का पर्व मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर को सजाने-संवारने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे इस
ग्रेटर नोएडा में इस बार दीपावली का पर्व मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। ग्रेनो प्राधिकरण ने शहर को सजाने-संवारने का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे इस बार दीपावली पर शहर का रूप पूरी तरह से बदल जाएगा। योजना के अनुसार, शहर की प्रमुख रोटरी, चौराहों और मुख्य सड़कों को आकर्षक लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही, लंबे समय से बंद पड़े फाउंटेन को भी ठीक किया जाएगा, ताकि रात में शहर की सड़कें और भी सुंदर दिखें। इस बार की सजावट में विशेष ध्यान प्राधिकरण भवन और अन्य सार्वजनिक इमारतों पर दिया जाएगा, जहां डायनामिक फसाड लाइट लगाई जाएगी। यह लाइट्स बुर्ज खलीफा की तर्ज पर किसी संदेश, लोगो या वीडियो को दीवार पर प्रदर्शित करने में सक्षम होंगी। प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली से पहले सभी सजावट का काम पूरा कर लिया जाए। तकनीक और इंस्टालेशन का कार्य अक्टूबर से पहले निपटाने के लिए भी कहा गया है।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सितंबर के अंत में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) को ध्यान में रखते हुए सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उनका कहना है कि यूपीआइटीएस से लेकर दीपावली तक पूरा शहर सजा-संवरा दिखना चाहिए, ताकि आने वाले मेहमानों और स्थानीय लोगों को भव्य सजावट देखने को मिले। इस कारण से टेंडर और साइट वर्क अभी से शुरू कराए जा रहे हैं। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इस बार रोशनी, फाउंटेन और फसाड लाइट के जरिए ग्रेटर नोएडा को एक इंटरनेशनल लुक दिया जाए।



















