Astrological Significance on Guru Purnima: 56 साल बाद महासंयोग, मेष-सिंह समेत इन 6 राशियों की लगेगी लॉटरी!

संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। गुरु पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन एक विशेष महासंयोग बन रहा है, जो पिछले 56 वर्षों में पहली बार देखने क
संवाद सूत्र, नवहट्टा (सहरसा)। गुरु पूर्णिमा का पर्व इस वर्ष 29 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन एक विशेष महासंयोग बन रहा है, जो पिछले 56 वर्षों में पहली बार देखने को मिल रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस महासंयोग का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा, जिससे उन्हें विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आचार्य बमबम झा के अनुसार, इस दिन का महत्व वैदिक पंचांग के अनुसार बहुत अधिक है। आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 06:18 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 08:05 बजे समाप्त होगी। इस अवधि में गुरु का पूजन और कथा पाठ करना विशेष फलदायी माना जा रहा है।
आचार्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर बुधादित्य राजयोग बन रहा है, जो सूर्य और बुध की युति से प्रभावी होगा। इसके साथ ही शश राजयोग और हंस राजयोग जैसे शक्तिशाली संयोग भी बन रहे हैं। ये सभी योग बौद्धिक क्षमता, करियर और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए जाने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा पर बन रहे राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से मेष, वृषभ, सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। मेष और वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है।

















