Kargil Vijay Diwas Celebrated: पंजाब के बरनाला में पूर्व सैनिकों ने मनाया 27वां कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बरनाला में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाने का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बरनाला के पूर्व सैनिक विंग ने कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में शहीदों को श्रद्धा
बरनाला में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाने का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बरनाला के पूर्व सैनिक विंग ने कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धू की अगुवाई में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिले के 20 युद्ध शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर चर्चा की और द्रास की कारगिल पहाड़ियों में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर तिरंगा फहराया था और इस युद्ध में 527 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम के दौरान सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवारों को सिलाई मशीन भेंट की गई।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विंग की ओर से डाक्टर गुरपाल सिंह पंजाब आई क्लीनिक की टीम के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा, 45 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किए गए। इस कार्यक्रम में एडवोकेट सिमरप्रताप सिंह, संत बलबीर सिंह घुन्नस, राजप्रीत कौर ढिल्लों, सूबेदार परमजीत सिंह ढींढसा, सूबेदार सुखदेव सिंह किला हकीमां और कैप्टन गुरजिंदर सिंह सिद्धू ने अपने विचार साझा किए।

















