Cyber Fraud Targets 90-Year-Old: 9 Lakh Rupees Extorted in Jaipur

जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग को शादी कराने के नाम पर ठग लिया गया। आरोपियों ने बुजुर्ग को झूठे मुकदमों में फंसाने और समाज
जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग को शादी कराने के नाम पर ठग लिया गया। आरोपियों ने बुजुर्ग को झूठे मुकदमों में फंसाने और समाज में बदनाम करने की धमकियां देकर लगभग 9 लाख रुपये ऐंठ लिए।
यह घटना 2022 में शुरू हुई जब एक कथित फर्जी मैरिज ब्यूरो कंपनी 'शादी सेंटर डॉट कॉम' से जुड़े कर्मचारियों ने बुजुर्ग से संपर्क किया। शुरुआत में आरोपियों ने बुजुर्ग का विश्वास जीतने के लिए मीठी बातें कीं और धीरे-धीरे उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।
कुछ समय बाद ठगों ने अपना असली रंग दिखाया और बुजुर्ग को मनगढ़ंत मामलों में फंसाने की धमकी देने लगे। 90 वर्षीय बुजुर्ग ने डर के मारे बिना परिवार के किसी सदस्य को बताए ठगों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। इस प्रकार पिछले तीन वर्षों में ठगों ने उनसे किश्तों में लगभग 9 लाख रुपये ऐंठ लिए।
इस ठगी का पर्दाफाश तब हुआ जब बुजुर्ग के बेटे ने बैंक पासबुक मांगी। जब बुजुर्ग ने बात टालने की कोशिश की, तो बेटे के समझाने पर वह रो पड़े और अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने जब बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तो पता चला कि ठगों को पैसे भेजे जा चुके थे।



















