BJP counters Rahul Gandhi's claims: राहुल गांधी के 6 झूठों का किया भाजपा ने खुलासा

लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासी घमासान मचा। राहुल गांधी ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कें
लोकसभा में बुधवार को नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासी घमासान मचा। राहुल गांधी ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने राहुल के आरोपों का खंडन करते हुए संसद और प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को 'स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त' जैसी श्रेणियों में बांटना गलत है। राहुल गांधी के द्वारा छात्रों पर गोली चलने के दावे को भी उन्होंने झूठा बताया। संबित पात्रा ने कहा, 'देश को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी सदन में झूठ का पुलिंदा लेकर आए थे। राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं था। कांग्रेस सांसद ने छात्रों पर गोली चलाने का दावा किया, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। भाजपा की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि संसद मार्च के दौरान गोली नहीं चलाई गई थी।' उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने अमित शाह के नाम पर झूठ बोला। जब गोली चली ही नहीं तो आदेश किसने दिया?' यह सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री संसद में मौजूद थे।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में तीस गाड़ियां थीं, तो यह भी एक झूठ है। उन्होंने कहा, 'जो व्यक्ति सदन में पांच मिनट टिक कर नहीं बैठ सकता, वह गृह मंत्री के काफिले की गाड़ियां गिन रहा था।' उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे काफिले की गाड़ियां गिनवाएं। इसके अलावा, राहुल गांधी के गाड़ी में अमित शाह के कांपने के आरोप पर भी संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'अमित शाह को देखकर नक्सली थरथराते हैं। जिन्होंने देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया, वो कांपेगा।' भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस की सरकारों ने केवल गांधी परिवार की चिंता की है, न कि जनहित की।



















