Bungee Jumping Tower in Manali: मनाली में बना प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा बंजी जंपिंग टावर

मनाली, हिमाचल प्रदेश। पर्यटन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के रूप में मनाली के धमसू क्षेत्र में प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा बंजी जंपिंग टावर तैयार किया गया है। इ
मनाली, हिमाचल प्रदेश। पर्यटन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के रूप में मनाली के धमसू क्षेत्र में प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा बंजी जंपिंग टावर तैयार किया गया है। इस टावर का विधिवत उद्घाटन लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को किया। इस परियोजना के आरंभ होने से हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बंजी जंपिंग के इस टावर में सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को एक सुरक्षित और रोमांचक अनुभव मिल सके। यह टावर न केवल साहसिक प्रेमियों के लिए, बल्कि परिवारों और बच्चों के लिए भी एक आकर्षक पर्यटन केंद्र बनेगा।
संचालक अंशुल ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजी जंपिंग के अलावा यहां स्काई डिनर, स्काई वॉक और किड्स बंजी जंपिंग जैसी अन्य रोमांचक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। इससे यह स्थान केवल रोमांच प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि परिवारों और बच्चों के लिए भी एक नया पर्यटन केंद्र बनेगा। इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। धमसू में स्थापित यह बंजी जंपिंग टावर राज्य में साहसिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।


















