CM Dhami targets Rahul Gandhi: संसद में इडियट और अंधभक्त जैसे शब्दों का इस्तेमाल असंसदीय

राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वक्तव्य पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। म
राज्य ब्यूरो, देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वक्तव्य पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के बजाय अपनी भाषा और आचरण से संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़े सख्त नकल विरोधी कानून जैसे गंभीर विषय पर चर्चा करने के बजाय, राहुल गांधी ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, जो कि लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर की गरिमा के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संसद में स्वस्थ बहस और तथ्यों पर आधारित विमर्श का होना आवश्यक है, और असंसदीय तथा अपमानजनक भाषा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है, जहां विचारों का आदान-प्रदान गरिमा, संयम और तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में 'इडियट' जैसे शब्दों का प्रयोग और 'अंधभक्त' जैसी टिप्पणियां संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। यह न केवल सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के जनादेश का भी अनादर है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की भूमिका सरकार से तथ्यों के आधार पर प्रश्न पूछने और रचनात्मक सुझाव देने की होती है, न कि व्यक्तिगत कटाक्ष और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की।


















