Delhi Government Hospitals: ओपीडी और दवा काउंटर समय से पहले बंद नहीं होंगे

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अब ओपीडी और दवा वितरण काउंटर समय से पहले बंद करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज सिंह ने बुधवार क
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अब ओपीडी और दवा वितरण काउंटर समय से पहले बंद करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज सिंह ने बुधवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट और मेडिकल डायरेक्टर के साथ हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में निर्धारित समय से पहले ओपीडी या दवा काउंटर बंद करने की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों को तय समय तक उपचार और दवा मिलना हर अस्पताल की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी सेवाएं समय पर उपलब्ध हों, ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो।
बैठक में अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, बिस्तरों की स्थिति, मानव संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सफाई, डायग्नोस्टिक सेवाओं और मानसून के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी मेडिकल सुपरिटेंडेंट और मेडिकल डायरेक्टर को निर्देश दिया गया कि वे व्यवस्थाओं का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें। दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, डायग्नोस्टिक सेवाओं और आपातकालीन तैयारियों की लगातार निगरानी की जाए, ताकि मानसून के दौरान नागरिकों को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। इस बैठक में स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।


















