Gang Busted in Hapur: मुकीम काला गैंग के पूर्व सदस्य समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार

हापुड़ में देहात थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुकीम काला गैंग के पूर्व सदस्य सहित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलि
हापुड़ में देहात थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुकीम काला गैंग के पूर्व सदस्य सहित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हापुड़, दिल्ली और अमरोहा समेत विभिन्न जनपदों से चोरी की गई आठ बाइक और एक स्कूटी के साथ-साथ एक तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों पर कुल 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि ये लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी के वाहनों की बिक्री करते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि थाना प्रभारी हापुड़ देहात पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य श्रीजी पेट्रोल पंप के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जीशान तथा मोनू उर्फ बब्बन को गिरफ्तार कर लिया। जीशान मूल रूप से कशेरुआ थाना गजरौला (अमरोहा) का निवासी है, जबकि मोनू भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है।















