Drama in Noida Society: पति-पत्नी के विवाद में दो महिलाओं के बीच मारपीट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में पति-पत्नी के बीच विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब पति की महिला मित्र और पत्नी आमने-सामने आ गईं। इस घटना का वीडिय
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक हाईराइज सोसाइटी में पति-पत्नी के बीच विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब पति की महिला मित्र और पत्नी आमने-सामने आ गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गौर सिटी 2 की 14th एवेन्यू सोसाइटी में हुई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को पति की महिला मित्र सोसाइटी में अपना फ्लैट खाली कर रही थी और उसने सामान शिफ्ट करने के लिए पति को बुलाया। पत्नी को इसकी भनक लग गई और वह भी सोसाइटी पहुंच गई।
सोसाइटी परिसर में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, जिससे उसका गुस्सा भड़क गया। दोनों महिलाओं के बीच पहले बहस हुई, लेकिन जल्द ही यह हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान सोसाइटी में मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे। किसी निवासी ने 12 सेकंड का यह पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बिसरख थाने ले गई। शुरुआती पूछताछ में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करने की बात कही।
















