Indian Embassy criticizes New York Times: PoK में बवाल को लेकर उठाया सवाल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (pok) में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। भार
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। भारतीय दूतावास ने इस रिपोर्ट में 'पाकिस्तानी कश्मीर' शब्द के इस्तेमाल को भ्रामक और गलत करार दिया है। दूतावास ने स्पष्ट किया कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई जगह नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए कश्मीर का हिस्सा है, जिसे भारत अपना अटूट हिस्सा मानता है। इस विवाद की शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट से हुई, जिसमें PoK में चुनाव के दौरान भड़की हिंसा का उल्लेख करते हुए 'Pakistani Kashmir' शब्द का प्रयोग किया गया था। भारतीय दूतावास ने इसे देश की संप्रभुता से जुड़ा मामला बताते हुए तुरंत आपत्ति दर्ज कराई। दूतावास ने कहा कि ऐसी शब्दावली न केवल गलत है, बल्कि यह लोगों को गुमराह भी करती है। भारत का हमेशा से यह स्पष्ट रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दोनों केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग हैं और हमेशा रहेंगे।
भारतीय दूतावास ने यह भी बताया कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई पहचान नहीं है और सही शब्द 'पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)' है। पाकिस्तान ने भारत के इस हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है। दूतावास ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों के साथ हिंसा और दमन की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग करते समय अंतरराष्ट्रीय मीडिया को तथ्यों के अनुरूप शब्दों का चयन करना चाहिए। भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि जब कोई विदेशी संस्थान या मीडिया संगठन PoK की जगह किसी गलत शब्द का इस्तेमाल करता है, तो भारत इसे केवल भाषाई गलती नहीं, बल्कि एक संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा मानता है। यही कारण है कि भारत ने पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय मीडिया और विदेशी सरकारों के सामने अपनी बात मजबूती से रखी है।

















