Snake Repellent: सांप को बिलकुल पसंद नहीं घर से आने वाली ये 4 तरह की महक

बरसात और गर्मियों के मौसम में अक्सर जहरीले सांप रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन जाता है। सांपों का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पस
बरसात और गर्मियों के मौसम में अक्सर जहरीले सांप रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन जाता है। सांपों का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ये जीव खतरनाक होते हैं और इनके काटने से जान भी जा सकती है। लेकिन, प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे उपाय दिए हैं जिनकी तेज और तीखी महक सांपों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। यदि आप अपने घर और परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन चार चीजों की महक से सांपों को दूर भगा सकते हैं। ये सभी उपाय प्राकृतिक हैं और इनमें किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का उपयोग नहीं किया गया है।
पहली चीज है लहसुन और प्याज। इन दोनों में सल्फोनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण इनमें एक तीखी और तेज गंध होती है। आप लहसुन के रस को पानी में मिलाकर या कुचलकर घर के दरवाजों, खिड़कियों और मुख्य चौखट पर छिड़क सकते हैं। इसकी महक से सांप तुरंत उस रास्ते से लौट जाते हैं। दूसरी चीज है फिनाइल। इसकी गंध इंसानों को तो ठीक लगती है, लेकिन सांप इसकी तेज गंध को सहन नहीं कर पाते। रोजाना घर के फर्श पर फिनाइल से पोछा लगाने से सांपों को दूर रखा जा सकता है।



















