Viral Video: होटल बिस्मिल्लाह से मटन कोल्हापुरी में मिला चूहा, दो बच्चों ने खाया

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खाद्य सुरक्षा और होटल की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। कहारवाड़ी क्षेत्र के बिस्मिल्लाह होटल से मटन कोल्हापुरी का पार्स
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में खाद्य सुरक्षा और होटल की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। कहारवाड़ी क्षेत्र के बिस्मिल्लाह होटल से मटन कोल्हापुरी का पार्सल मंगवाने वाले इरफान खान के परिवार में हड़कंप मच गया जब उन्होंने पाया कि खाने में आधा मरा हुआ चूहा था। यह घटना तब हुई जब इरफान के दो छोटे बच्चों ने बिना देखे मटन खा लिया।
घटना के बाद इरफान ने तुरंत इस लापरवाही का वीडियो रिकॉर्ड किया और बच्चों को एहतियात के तौर पर अस्पताल ले गए। राहत की बात यह है कि दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इरफान ने खाद्य सुरक्षा विभाग को इस मामले की लिखित शिकायत दी, जिसके बाद विभाग की टीम ने तुरंत होटल पर छापा मारा।
खाद्य निरीक्षक राधेश्याम गोले ने बताया कि मटन कोल्हापुरी में चूहा मिलने की गंभीर शिकायत के बाद होटल से मटन और बिरयानी के सैंपल जब्त किए गए हैं। ये नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। बिस्मिल्लाह होटल की साफ-सफाई की जांच भी की जा रही है। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा के मानकों पर सवाल उठाए हैं।
















