Political Tensions Over Ethanol: केजरीवाल ने मोदी पर एथेनॉल थोपने का आरोप लगाया

भारत में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और ईंधन के उपयोग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने सरकार के सामने पेट्रोल और ए
भारत में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और ईंधन के उपयोग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने सरकार के सामने पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण E20 को लेकर तीन महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। केजरीवाल का कहना है कि ये मांगें उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि आम जनता की आवाज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी बात रखी है।
शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा कॉस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित टाउनहाल में केजरीवाल ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए E20 को बढ़ावा दे रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि भारत ने पिछले साल अमेरिका से 1 बिलियन लीटर एथेनॉल आयात किया था और इस साल E20 लागू होने के बाद यह मात्रा पांच गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा, 'मोदी जी ट्रंप को खुश करने के लिए देश की जनता को बर्बाद कर रहे हैं।'
केजरीवाल की पहली मांग यह है कि हर पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को यह विकल्प मिलना चाहिए कि वे अपनी गाड़ी में कौन सा पेट्रोल डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को E20 के साथ प्योर पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि जनता अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सके। दूसरी मांग में केजरीवाल ने पूछा कि अगर पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जा रहा है, तो इसका लाभ आम जनता को क्यों नहीं मिल रहा है? उनका तर्क है कि E20 पेट्रोल की कीमत प्योर पेट्रोल से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, केजरीवाल ने पेट्रोल की कीमत को 84 रुपये प्रति लीटर से कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि ने आम जनता के बजट को प्रभावित किया है।
















