Monsoon Forecast: जुलाई में बदले मॉनसून के तेवर, अगस्त में क्या अल-नीनो बिगाड़ेगा बारिश का खेल?

भारत में अगस्त 2026 में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (imd) ने हाल ही में अपने नए अनुमान में कहा है कि अगस्त में देशभर में औसत बारिश
भारत में अगस्त 2026 में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हाल ही में अपने नए अनुमान में कहा है कि अगस्त में देशभर में औसत बारिश सामान्य बारिश के 94% से भी कम रह सकती है। आमतौर पर अगस्त में 254.9 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अल-नीनो के प्रभाव के कारण बारिश कम रहने की संभावना जताई जा रही है। IMD के अनुसार, अल-नीनो प्रशांत महासागर में बना हुआ है और इसके अगस्त तक बने रहने और सितंबर में और मजबूत होने का अनुमान है। यह स्थिति भारत के मॉनसून पर गंभीर असर डाल सकती है। जुलाई में हुई बारिश के सामान्य स्तर के बाद यह अनुमान आया है। जुलाई में कई लो प्रेशर सिस्टम और मॉनसूनी डिप्रेशन बने थे, जिनकी वजह से कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई और अल-नीनो के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सका। लेकिन अब अगस्त और सितंबर में मॉनसून कमजोर रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।
जुलाई में मॉनसून ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था। कई मौसम सिस्टम के बनने के कारण देश में बारिश का आंकड़ा संभला रहा। लेकिन अगस्त में स्थिति बदल सकती है। IMD के मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या ज्यादा बारिश होने की संभावना है। अगस्त में सामान्य बारिश 254.9 मिलीमीटर मानी जाती है। अगस्त और सितंबर को मिलाकर भी बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। इन दोनों महीनों में सामान्य बारिश 422.8 मिलीमीटर होती है। IMD का अनुमान है कि इस बार बारिश सामान्य के 94 फीसदी से कम रह सकती है।



















