Himachal to Celebrate Independence Day: 15 अगस्त को सभी स्कूल रहेंगे खुले

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में अवक
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों में अवकाश नहीं होगा, जिससे छात्रों और शिक्षकों को इस महत्वपूर्ण दिन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्रों को देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली ने सभी उपनिदेशकों और स्कूल काम्प्लेक्स के प्रधानाचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी स्कूल इस दिन खुलें रहें और स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करें।
शिक्षा निदेशक के पत्र के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुले रहेंगे। जिला उपनिदेशक (प्रारंभिक एवं उच्च) अपने-अपने जिलों के सभी विद्यालयों को निर्देश देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाए। यह निर्देश सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रहे। सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लेने के लिए भी निर्देशित किया गया है।


















