One-Day Cup: टोबी एल्बर्ट का 6 गेंदों पर 6 छक्कों का कारनामा, हैम्पशर ने बनाया रिकॉर्डतोड़ स्कोर

इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट वन-डे कप के ग्रुप-बी मुकाबले में हैम्पशर ने ससेक्स के खिलाफ 51 रनों से जीत दर्ज की। होव के मैदान पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में
इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट वन-डे कप के ग्रुप-बी मुकाबले में हैम्पशर ने ससेक्स के खिलाफ 51 रनों से जीत दर्ज की। होव के मैदान पर खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में हैम्पशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 383 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। ससेक्स की टीम ने चार्ली टियर के शतक के बावजूद 332 रनों पर सिमट गई।
हैम्पशर की शुरुआत शानदार रही, जहां पूर्व ससेक्स खिलाड़ी अली ओर और 18 साल के बेन मेज ने पहले विकेट के लिए 225 रनों की साझेदारी की। बेन मेज ने 109 रनों के साथ अपने लिस्ट-ए करियर का पहला शतक जड़ा, जबकि अली ओर ने 105 रन बनाए। इसके बाद टोबी एल्बर्ट ने क्रीज पर आते ही छक्कों की आंधी ला दी।
एल्बर्ट ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का अनोखा कारनामा किया। हालांकि, उनके ये छक्के दो अलग-अलग ओवरों में आए। उन्होंने पहले दो छक्के नान्तेस ओस्थुइजेन के ओवर में और अगले ओवर में ओली कर्टली की चार गेंदों पर लगातार चार छक्के लगाए। एल्बर्ट ने 37 गेंदों पर 86 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
384 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ससेक्स की शुरुआत खराब रही, उनके दो विकेट जल्दी गिर गए। चार्ली टियर ने 94 गेंदों में 111 रन बनाए, जबकि जैक लीनिंग ने 92 और दान इब्राहिम ने 55 रन बनाए। लेकिन 383 रनों का टारगेट बहुत बड़ा साबित हुआ। हैम्पशर के एडी जैक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 58 रन देकर 4 विकेट लिए। ससेक्स की टीम 332 रनों पर ऑलआउट हो गई।
















