Instagram Affair Ends in Tragedy: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने जलाया शव

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब एक हत्या के मामले
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब एक हत्या के मामले में तब्दील हो गई है। आरोपी बाला सैदुलु ने अपनी प्रेमिका हसीना की हत्या की। बताया गया है कि यह हत्या किसी दूसरे पुरुष से बात करने और नजरअंदाज किए जाने के शक में की गई।
जानकारी के अनुसार, हसीना गुंटूर जिले के मितलापल्ली स्थित एक कॉलेज से बी.टेक की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज के दौरान उसकी मुलाकात पलनाडु जिले के करमपुडी मंडल के इनुपराजुपल्ली निवासी बाला सैदुलु से हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार बढ़ा और पिछले पांच वर्षों से वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
हालांकि, हसीना को एक निजी कंपनी में नौकरी मिलने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। बाला सैदुलु को शक होने लगा कि हसीना किसी अन्य पुरुष से बात कर रही है। इसी शक के चलते उसने हसीना की हत्या की योजना बनाई।
बाला सैदुलु ने हसीना को धोखे से चिलाकलुरिपेट से बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो उसने उसे करमपुडी आने के लिए राजी किया। इसके बाद बाला ने उसे नागार्जुन सागर नहर के पास एक सुनसान इलाके में ले जाकर धारदार चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


















