Adani's ₹12 lakh crore mega plan stirs Dalal Street: अडानी के 12 लाख करोड़ के मेगा प्लान से दलाल स्ट्रीट पर हलचल!

अडानी ग्रुप का भारी निवेश दलाल स्ट्रीट पर हलचल मचा रहा है। इस समूह का विस्तार पोर्ट से लेकर पावर तक के कारोबार में तेजी ला रहा है। इससे जुड़े कॉन्ट्रैक्टर, मैन्
अडानी ग्रुप का भारी निवेश दलाल स्ट्रीट पर हलचल मचा रहा है। इस समूह का विस्तार पोर्ट से लेकर पावर तक के कारोबार में तेजी ला रहा है। इससे जुड़े कॉन्ट्रैक्टर, मैन्युफैक्चरर और पावर टेक्नोलॉजी सप्लायर के ऑर्डर बुक में वृद्धि हो रही है, जिसके चलते उनके शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों में पिछले दो वर्षों में 197 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि सेमइंडिया प्रोजेक्ट्स और जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में क्रमशः 152 फीसदी और 147 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। BHEL के शेयरों में एक साल में 79 फीसदी और PSP प्रोजेक्ट्स में 39 फीसदी की तेजी आई है। यह स्थिति दर्शाती है कि निवेशक उन कंपनियों में रुचि ले रहे हैं जिनके अडानी के भारी-भरकम कैपिटल एक्सपेंडिचर से ऑर्डर मिलने की संभावना है।
अडानी ग्रुप ने मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में 1.53 लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है, जो किसी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा सालाना खर्च है। इस खर्च का लगभग 80 फीसदी हिस्सा वेंडर्स के माध्यम से किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रुप का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में 2.1 लाख करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सपेंडिचर करना है और अगले पांच वर्षों में 125 बिलियन डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना है।


















