Government launches phone-a-friend campaign to strengthen rupee: रुपए की सेहत सुधारने उतरी सरकार! डॉलर खींचने और करेंसी को मजबूती देने को शुरू हुआ फोन-ए-फ्रेंड कैपेंन

केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी पूंजी के प्रवाह को बढ़ाने और रुपए को मजबूती देने के लिए एक नई रणनीति पर काम शुरू किया है। इस पहल के तहत, सरकार अब
केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी पूंजी के प्रवाह को बढ़ाने और रुपए को मजबूती देने के लिए एक नई रणनीति पर काम शुरू किया है। इस पहल के तहत, सरकार अब सरकारी बैंकों के माध्यम से विदेशी निवेशकों और अनिवासी भारतीयों (NRIs) को आकर्षित करने की योजना बना रही है। वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से इनपुट और व्यावहारिक सुझाव मांगे हैं ताकि विदेशी मुद्रा जमा (Foreign Currency Deposits) और एनआरआई निवेश को बढ़ावा दिया जा सके। यह कदम वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच भारतीय बैंकिंग सेक्टर को मजबूत करने और देश में डॉलर के प्रवाह को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकार ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए सरकारी बैंकों के साथ दो दिन की बैठक बुलाई है। यह बैठक 17 और 18 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य रुपए को स्थिर करना और करंट अकाउंट गैप को कम करना है, जो मुख्य रूप से ऊर्जा आयात के उच्च बिल के कारण बढ़ गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 अगस्त को बैंकर्स से मिलेंगी और उनके प्रस्तावों की समीक्षा करेंगी। बैठक में जमा राशि जुटाने के तरीकों को बेहतर बनाने, निवेशकों को भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने, और मध्यम व छोटे उद्यमों को फंड का प्रवाह बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।



















