From 20,000 to 1.30 Lakh Crores: कौन हैं भारत के 10वें सबसे अमीर शख्स सुनील भारती मित्तल?

भारत के सबसे सफल सेल्फ मेड उद्योगपतियों में सुनील भारती मित्तल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने बेहद कम उम्र में छोटे स्तर से शुरुआत की और वैश्विक पहचा
भारत के सबसे सफल सेल्फ मेड उद्योगपतियों में सुनील भारती मित्तल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने बेहद कम उम्र में छोटे स्तर से शुरुआत की और वैश्विक पहचान बनाई। सीमित संसाधनों के बावजूद, मित्तल ने ऐसा बिजनेस खड़ा किया, जिसकी मौजूदगी आज भारत से लेकर अफ्रीका और यूरोप तक है।
महज 18 साल की उम्र में, सुनील भारती मित्तल ने अपने पिता से 20,000 रुपये की पूंजी उधार लेकर अपने पहले बिजनेस की शुरुआत की थी। अप्रैल 1976 में, उन्होंने स्थानीय साइकिल निर्माताओं के लिए क्रैंकशाफ्ट जैसे पुर्जे बनाने का काम शुरू किया। समय के साथ, उन्होंने समझा कि बड़े स्तर पर काम करने के लिए कारोबार का विस्तार आवश्यक है।
इसके बाद, मित्तल ने अपने भाइयों राजन मित्तल और राकेश मित्तल के साथ मिलकर Bharti Overseas Trading Company की स्थापना की, जो आयात निर्यात के कारोबार से जुड़ी थी। इसी दौरान, उन्होंने जापानी कंपनी Suzuki के पोर्टेबल जनरेटर भारत में लाने का काम भी किया। इसके साथ ही, उन्होंने पंजाब की निर्यात कंपनियों से लाइसेंस प्राप्त किया और सुजुकी मोटर्स की डीलरशिप भी हासिल की।
1984 में, सुनील मित्तल ने भारत में पुश-बटन फोन बनाना शुरू किया। भारती एयरटेल की वृद्धि और सफलता के पीछे उन्हीं का हाथ है। उन्होंने कंपनी को अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर और भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनने में मदद की। Forbes के अनुसार, सुनील भारती मित्तल दिल्ली में रहते हैं, विवाहित हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनके बेटे श्रविन मित्तल भी Bharti Group के अंतरराष्ट्रीय निवेश और कारोबारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


















