Apple Pay to Launch in India by October: अक्टूबर में भारत में लॉन्च होगा एपल पे, iPhone से टेप करते ही होगा पेमेंट

एपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस एपल पे भारत में अक्टूबर तक लॉन्च होने की संभावना है। इस सेवा के तहत, यूजर्स अपने कार्ड को एपल वॉलेट में सेव करके आईफोन या आईपैड से स
एपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस एपल पे भारत में अक्टूबर तक लॉन्च होने की संभावना है। इस सेवा के तहत, यूजर्स अपने कार्ड को एपल वॉलेट में सेव करके आईफोन या आईपैड से संपर्क रहित पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, लॉन्च के समय एपल पे में यूपीआई का सपोर्ट नहीं होगा।
यूजर्स अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी एपल वॉलेट में सेव कर सकेंगे और स्टोर पर पेमेंट करने के लिए आईफोन या टैबलेट को पीओएस मशीन के पास टैप करना होगा। यह पेमेंट एनएफसी यानी नियर फील्ड कम्युनिकेशन तकनीक के जरिए संपर्क रहित तरीके से होगा।
यूपीआई को जोड़ने के लिए एपल को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई से मंजूरी लेनी होगी और पेमेंट रूटिंग के लिए किसी प्रायोजक बैंक के साथ साझेदारी करनी होगी। इस मामले में एपल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भारत में एपल पे के जरिए होने वाले क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर एपल को फीस मिलने की संभावना है, जो एक बेसिस प्वाइंट 0.01 प्रतिशत के बराबर होगी।



















