Common Facility Centers in UP: यूपी के कारीगरों और MSMEs की बदलेगी किस्मत!

उत्तर प्रदेश सरकार ने कारीगरों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (msmes) के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (cfc) योजना की शुरुआत की है। यह योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रो
उत्तर प्रदेश सरकार ने कारीगरों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) योजना की शुरुआत की है। यह योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कारीगरों और प्रोड्यूसर ग्रुप्स को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं प्रदान करना है। CFC योजना के तहत, राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विभिन्न ODOP उत्पादों से जुड़े उद्यमों को साझा तकनीकी बुनियादी ढांचे का लाभ मिले। यह योजना पारंपरिक उद्योगों की वैल्यू चेन को मजबूत करने और उद्यमों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने का प्रयास करती है।
कॉमन फैसिलिटी सेंटर एक साझा बुनियादी ढांचा है, जिसे विशेष रूप से पहचाने गए ODOP उत्पादों के निर्माण से जुड़े उद्यमों के लिए तैयार किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर उद्यम के लिए अलग-अलग बुनियादी ढांचे के निर्माण के बजाय, एक ही प्रोडक्ट क्लस्टर के कई उपयोगकर्ताओं को साझा सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिले। इससे उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और मार्केटिंग में मदद मिलेगी। CFC को स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो एक रजिस्टर्ड सोसायटी, ट्रस्ट या अन्य कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त संस्था हो सकती है।



















